महाराष्ट्र, पजाब और छत्तीसगढ़ में कोरोना से हुई ज्यादा मौतें, जानिए कहां हुई कितनी मौतें

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 478 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र, पंजाब तथा छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 122 मरीजों की मौत हुई है। वहीं पंजाब में 51 तथा छत्तीसगढ़ में 36 लोगों ने जान गंवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,03,558 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 25 लाख 89 हजार 067 हो गयी है।

वहीं इस दौरान 52,847 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,16,82,136 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 7,41,830 हो गये हैं। इसी अवधि में 478 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,65,101 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.89 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.31 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान-निकोबार–57—–4990——62
आंध्र प्रदेश—— 10300—890137—7239
अरुणाचल प्रदेश– 8——- 16785— 56
असम——– 1964——215597—1109
बिहार——– 3561——263233—1583
चंडीगढ़—— 3150—— 24661—–383
छत्तीसगढ़—- 38450——326277— 4319
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव— 204——— 3538——- 2
दिल्ली—— 13982——-651351—–11081
गोवा ——-2077——– 56156—– 835
गुजरात —–15135——– 298737— 4566
हरियाणा—- 12574——– 282368—-3191
हिमाचल प्रदेश -3577——–60595—- 1070
जम्मू – कश्मीर– 3955——-127049— 2008
झारखंड ——-5244——–120872—1130
कर्नाटक ——-39111——- 963419—12625
केरल——— 28206——–1102359– 4668
लद्दाख——– 323———- 9802—— 130
लक्षद्वीप ——-36———— 704——- 1
मध्य प्रदेश —-21335——— ​​281476—- 4040
महाराष्ट्र—– 431896———2522823—-55878
मणिपुर ——-61————- 28988—– 374
मेघालय—– 102———– 13870——– 150
मिजोरम—– 41————- 4439——— 11
नागालैंड—– 133 ————-12138—— 92
ओडिशा—— 2838————337935—–1922
पुड्डुचेरी—— 1592———— 40083—— 684
पंजाब——– 25314——— 219063—— 7083
राजस्थान—- 12878———- 323618——- 2829
सिक्किम—— 51———— 6071——— 135
तमिलनाडु —-21958——— 865071——- 12778
तेलंगाना—— 8746———- 302768—— 1723
त्रिपुरा——– 63————-33085——- 392
उत्तराखंड—– 3017———- 97520——–1727
उत्तर प्रदेश—- 19738——— 601440—— 8881
पश्चिम बंगाल —10153——– 573118—– 10344
कुल ———-741830——-11682136—-165101

Related Articles

Back to top button