Jaisalmer News-राज्यपाल ने सोनार दुर्ग राज प्रासाद संग्रहालय का अवलोकन किया

Jaisalmer News-राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार सायं सोनार दुर्ग का भ्रमण किया। राज्यपाल ने ऐतिहासिक स्थलों एवं राज प्रासाद संग्रहालय का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित प्राचीन ऐतिहासिक भित्ति चित्रों एवं संग्रहित शस्त्रों को यहां का अमूल्य खजाना बताया। उन्होंने दुर्ग में स्थित भाटी वंश के आराध्य देव श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर के दर्शन किए।
Read Also-Ranchi News- छह पंचायतों को पंचायती व्यवस्था से जोड़े सरकार
राज्यपाल ने सोनार दुर्ग से जैसलमेर के विहंगम दृश्य को निहारा और इसकी अनूठी स्थापत्य कला को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि जैसलमेर आवासीय दुर्ग होने के कारण इसकी एक अलग पहचान है। उन्हाेंने यहां की पत्थर की नक्काशी को नजदीकी से निहारा एवं कहा कि सोनार दुर्ग कला एवं वैभव का एक अमूल्य धरोहर है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम, उपखण्ड अधिकारी समक्ष गोयल एवं पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र सिंह जाम साथ में थे। राज्यपाल का दुर्ग पहुंचने पर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

Related Articles

Back to top button