Sikandar Film Release Date: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी कब आएगी बड़े पर्दे पर?”

Sikandar Film Release Date: सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ’30 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में मिलते हैं!

यह रिलीज डेट महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और दक्षिण भारत में उगादी जैसे त्योहारों के दौरान आई है, जो नए साल की शुरुआत का प्रतीक हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है, जो ‘गजनी’ और ‘थुप्पक्की’ जैसी हिट फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं।

ट्रेड एनालिस्ट्स के अनसार, ‘सिकंदर’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है, और ‘टाइगर 3’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। कुछ अनुमानों के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 43 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

Sikandar Film Release Date: also read- Bihar- बिहार के भागलपुर में बड़ा कांड, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या, बहन भी घायल

फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का कुल रनटाइम लगभग 2 घंटे 20 मिनट है, जिसमें पहला भाग 1 घंटा 15 मिनट और दूसरा भाग 1 घंटा 5 मिनट का है।

Related Articles

Back to top button