IPL 2025: अक्षर पटेल को बड़ा झटका, मैच हार के बाद BCCI ने लिया कड़ा एक्शन – सामने आई असली वजह
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए एक रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला ना सिर्फ दिल्ली के लिए अंक तालिका में झटका साबित हुआ, बल्कि टीम के कप्तान अक्षर पटेल के लिए भी व्यक्तिगत रूप से नुकसानदायक रहा। BCCI ने अक्षर पर स्लो ओवर रेट के चलते बड़ा जुर्माना लगाया है।
स्लो ओवर रेट पर लगा 12 लाख का जुर्माना
IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, यदि कोई टीम पहली बार स्लो ओवर रेट की गलती करती है, तो उसके कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है। अक्षर पटेल के मामले में भी यही नियम लागू हुआ। यह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से स्लो ओवर रेट का पहला उल्लंघन था।
हार से छिना नंबर-1 का ताज, अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में भी नुकसान झेलना पड़ा है। अब टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि गुजरात टाइटंस ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। दिल्ली ने अब तक 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है और एक में हार झेली है। टीम के नाम 8 अंक हैं और नेट रन रेट +0.899 है।
करुण नायर की जबरदस्त पारी भी नहीं दिला पाई जीत
205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। ओपनर जैक फ्रैज़र मैक्गर्क बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, करुण नायर ने उम्मीदें जगा दी थीं, जब उन्होंने महज़ 40 गेंदों में 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने भी 33 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन 19वें ओवर में टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए और पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई।
IPL 2025: ALSO READ- Kolkata News- राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
मुंबई की जीत के नायक रहे तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। तिलक की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो अंत में टीम की जीत में निर्णायक साबित हुआ।