Trending

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्री महंत के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर उन्हें देखने आने वालों का अस्पताल में तांता लग गया। मेला अधिष्ठान के अधिकारियों व संत-महंतों, अखाड़ा पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनका उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल चिता की कोई बात नहीं है वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

श्री महंत नरेंद्र गिरि के स्वास्थ्य में गिरावट शुक्रवार शाम से ही होने लगी थी। इसे बदलते मौसम का असर मानते हुए घरेलू उपचार कर उन्होंने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उनके सहयोगी और निरंजनी अखाड़े के श्री महंत रविद्र पुरी ने बताया कि शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

उनका इलाज कर रहे डॉ. केएम गंभीर ने बताया कि लगातार दस्त होने के कारण उनके शरीर में पानी की कमी और कमजोरी आ गई। जिस कारण उन्हें तेज बुखार आने से चक्कर आने लगे। चिता की कोई बात नहीं है वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों ने गंगा मैया व मां मनसा देवी का पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, श्रीमहंत रामरतन गिरि, श्री महंत लखन गिरि, श्री महंत दिनेश गिरि, श्री महंत राधे गिरि, श्री महंत महेश्वरदास, महंत दुर्गादास, मुखिया महंत भगतराम महाराज, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भी अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अधिकारियों ने जाना हालचाल
मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आइजी संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्ण राज एस, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, डॉ. ललित नारायण मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ, जन्मेजय खंडूड़ी ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button