Trending

लखनऊ के प्रसिद्ध इतिहासकार पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीन का 82 वर्ष की उम्र में निधन

लखनऊ। अवध और लखनऊ के इतिहास का इनसाइक्लोपीडिया माने जाने वाले पद्मश्री डॉ.योगेश प्रवीन का सोमवार को लखनऊ में निधन हो गया। 82 वर्षीय डॉ योगेश प्रवीन की तबीयत आज कुछ खराब लग रही थी। उनके परिवार के लोग प्राइवेट वाहन से उनको लेकर अस्पताल ले जा रहे थे, कि रास्ते में उनका निधन हो गया।

सोमवार को दिन में अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर स्वजन उनको लेकर बलरामपुर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनका निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई। बहुत देर तक एंबुलेंस नहीं आई और निजी वाहन से उन्हें ले जाना पड़ा। इसके बाद अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

लखनवी इतिहास के पर्याय योगेश प्रवीन: इतिहासकार योगेश प्रवीन लखनऊ के इतिहास को जानने-समझने का सबसे बड़ा माध्यम थे। बीते वर्ष पद्मश्री सम्मान मिलने पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा था कि पद्म पुरस्कार मिलना उनके लिये देर से ही सही मगर बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अक्सर इंसान को सब कुछ समय पर नहीं मिलता। भावुक हुए इतिहासकार ने कहा था कि अब सुकून से अगली यात्रा पर चल सकूंगा।

Related Articles

Back to top button