Trending

नासिक, विरार जैसी अस्पताल की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण: अजित पवार

औरंगाबाद/मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि अस्पतालों के सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किये जाने के बावजूद राज्य के नासिक और विरार जैसी घटनाएं बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री पवार ने प्रदेश के पालघर में विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आज तड़के आग लगने की घटना में मृत मरीजों को श्रद्धांजलि दी और मृतकों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि पालघर जिला कलेक्टर से घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी है और हादसे में बचे अन्य मरीजों की सुरक्षा और उनके बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिये गये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विरार हादसे के पीड़ितों के लिए मंजूर की अनुग्रह राशि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के विरार में एक अस्पताल में आग लगने से कोरोना मरीजों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए दो- दो लाख रूपये तथा घायलों के लिए 50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। मोदी ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए दो- दो लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पालघर के विरार में एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शुक्रवार तड़के आग लग जाने से 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी।

विरार अग्नि दुर्घटना पर उपराष्ट्रपति नायडू ने जताया खेद
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महाराष्ट्र में विरार के एक अस्पताल में आग लगने से जान और माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से लोगों का मरना बहुत दुखद है।

उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मुंबई के विरार स्थित विजय बल्लभ में आग लगने की खबर है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button