प्रियंका गांधी से मिले सिद्धू, क्या सुलझेगा पंजाब कांग्रेस का विवाद?

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की है. इस बात की जानकारी खुद सिद्धू ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने मुलाकात की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा से आज लंबी बैठक हुई.’

अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके घर पर मुलाकात हुई. इसके बाद प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी से मुलाकात करने उनके घर पहुंची. वहां कांग्रेस में चल रहे विवाद पर राहुल से बातचीत की. फिलहाल अब प्रियंका अब अपने घर वापस आ चुकी हैं. यहां उन्होंने फिर सिद्धू से मुलाकात की.

Related Articles

Back to top button