Prayagraj News-संत रविदास का संदेश समाज को एक सूत्र में जोड़ता है, कलश यात्रा की तैयारियां पूरी करें : संजय गुप्ता
Prayagraj News – Saint Ravidas's message unites society; complete preparations for the Kalash Yatra: Sanjay Gupta.
Prayagraj News-संत रविदास हम सभी के हैं और उनके विचार समाज को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा देते हैं। उक्त बातें शनिवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 04 अगस्त से प्रस्तावित कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।
उन्होंने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पावन माटी कलश यात्रा सामाजिक समरसता का संदेश लेकर जन-जन तक पहुंचेगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से यात्रा की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि इस यात्रा पर प्रदेश नेतृत्व की सीधी नजर है। इसलिए सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर यात्रा का विस्तृत मार्ग, स्वागत स्थल और पुष्पांजलि कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के शिवकुटी, विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, वेणी माधव और भरद्वाज मंडलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अनुसूचित जाति की बस्तियों सहित समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंचकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देगी। अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर ने कहा कि संगठन ने जिस तरह अन्य अभियानों को सफल बनाया है, उसी तरह इस अभियान को भी जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जाएगा। बैठक में सह संयोजक सचिन जायसवाल, कंचनलता कुशवाहा, पूजा गौड़, डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष भोला सिंह, अवनीश तिवारी, राघवेन्द्र कुशवाहा, अजय आनंद और मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read Also-UP News-कैंट जीआरपी ने 12 जीवित कछुओं के साथ वन्यजीव तस्कर को दबोचा



