adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra: STF ने सोनभद्र से दो तस्कर गिरफ्तार किया, ट्रक से 1.5 करोड़ का गांजा बरामद

Sonbhadra: लखनऊ की STF इकाई टीम ने चोपन थाना पुलिस के सहयोग से शनिवार की देर रात को अन्तरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 364.4 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ अवनीश्वर श्रीवास्तव ने रविवार बताया कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। सूचना के आधार पर एसटीएफ व चोपन थाना पुलिस टीम ने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सोन नदी के पास शनिवार की देर रात को एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किए गये। पुलिस ने ट्रक से 364.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

Sonbhadra: also read- Uttarkashi: गंगोत्री धाम में फिर बढ़ा भागीरथी नदी का जलस्तर

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम प्रयागराज निवासी शिव प्रसाद मिश्रा और हसन अली बताया। उन्हाेंने स्वीकारा कि वे दोनों बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी का कार्य कई वर्षों से करते आ रहे हैं। गांजे की खेप ओडिशा से लाने के लिए बड़े तस्करों के संपर्क में रहते हैं। जब गांजा डिलीवरी की डील पक्की हो जाती है तो दोनों गांजा लाने के लिए ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं। ओडिशा से लाकर गांजा उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में तस्करी करते हैं। शनिवार को भी गांजे की एक बड़ी खेप लेकर ओडिशा से प्रयागराज ला रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button