adevertisment Adevertiisment banner

Chhattisgarh: कोरबा में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिडंत, कई यात्री घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहनों के 20 फुट खाई में गिरने से करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। 

इस घटना की जानकारी मोरगा पुलिस चौकी में दी गयी और चौकी प्रभारी सहित टीम मौके पर पहुंच गयी और यात्रियों को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है, इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Chhattisgarh: also read- Lucknow News: मुख्यमंत्री आवास के पास महिला का आत्मदाह पर से उठा पर्दा, मास्टर माइंड निकला वकील

पुलिस ने बताया कि बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे में 12 से अधिक लोगों को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button