Amethi News-सदस्य, उत्तर प्रदेश गो -सेवा आयोग, रमाकान्त उपाध्याय का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 23 को
Amethi News-उ.प्र. गो-सेवा आयोग, लखनऊ के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय जी का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 23 जून 2025 दिन सोमवार को होना प्रस्तावित हुआ है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य सर्किट हाउस अमेठी से 08:30 बजे जनपद के अन्तर्गत गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे एवं उसके उपरान्त 10:00 बजे सर्किट हाउस अमेठी में मीडिया बन्धुओं के साथ पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे तथा 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण से सम्बन्धित आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे, तदोपरान्त 13:00 बजे जनपद अमेठी से जनपद प्रतापगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Ameth News- Read Also-Diamond League2025- गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में मारी बाज़ी, 88.16 मीटर की थ्रो के साथ रचा इतिहास