PM Modi: ‘नाराज फूफा’ के बाद अब ‘झूठ की गूंज’: पीएम मोदी ने विपक्ष पर फिर साधा निशाना, फ्रेट कॉरिडोर पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में फ्रेट कॉरिडोर के कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तंज कसा। ‘नाराज फूफा’ के बाद अब उन्होंने ‘झूठ की गूंज’ का जिक्र करते हुए कहा कि देश का युवा सच की हुंकार के साथ आगे बढ़ रहा है।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर एक बार फिर तीखा तंज कसा। कुछ दिन पहले दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में विपक्ष को ‘नाराज फूफा’ कहकर निशाना बनाने के बाद पीएम मोदी ने अब ‘झूठ की गूंज’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित करने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन भारत का युवा सच की हुंकार के साथ आगे बढ़ रहा है।

‘नाराज फूफा’ वाले बयान का फिर किया जिक्र

पीएम मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जेएनपीटी मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी चलाई गई। इसके जरिए एक बार में 250 से अधिक ट्रकों के बराबर सामान मुंबई से वडोदरा पहुंचाया जा सका।

इसी उदाहरण के जरिए उन्होंने उन लोगों पर तंज किया जो नई परियोजनाओं पर सवाल उठाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग पूछ सकते हैं कि इससे ट्रक वालों का क्या होगा, लेकिन इससे देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक सामान पहुंचाने की क्षमता बढ़ेगी।

इससे पहले 5 सितंबर को एसआरसीसी के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नई परियोजनाओं और पहलों पर लगातार सवाल उठाने वालों को ‘नाराज फूफा’ बताया था। उन्होंने स्टैच्यू, हाई-स्पीड ट्रेन, यूपीआई, नई संसद और सैनिक स्मारक जैसी परियोजनाओं का उदाहरण देते हुए कहा था कि देश के लिए जरूरी कामों को कोई रोक नहीं सकता।

‘झूठ की गूंज’ से विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘झूठ की गूंज’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित करने वाले हर चौराहे पर मिल सकते हैं, लेकिन देश का युवा सच की हुंकार के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा देख रहा है कि सरकार सोलर, विंड, हाइड्रो और न्यूक्लियर जैसे ऊर्जा क्षेत्रों पर किस तरह काम कर रही है। पीएम मोदी का यह बयान विपक्षी नेताओं के कार्यक्रमों और बयानों पर उनके लगातार हमलों के बीच आया है।

फ्रेट कॉरिडोर को बताया भारत की ‘जीवनरेखा’

प्रधानमंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को तेजी से विकसित हो रहे भारत की ‘जीवनरेखा’ बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना ने देश के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में बड़ा बदलाव किया है।

पीएम मोदी के मुताबिक, पहले यात्री और मालगाड़ियां काफी हद तक एक ही ट्रैक का इस्तेमाल करती थीं। इससे दोनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। फ्रेट कॉरिडोर के जरिए माल ढुलाई के लिए अलग व्यवस्था विकसित हुई है, जिससे सामान को अधिक प्रभावी तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

3,500 से ज्यादा शो और 25 लाख दर्शक,भारतीय कला से ग्लोबल शो तक NMACC बना बड़ा सांस्कृतिक मंच

‘अब उन जगहों तक भी पहुंच रही रेल, जहां पहले नहीं पहुंची’

पीएम मोदी ने कहा कि देश में रेल नेटवर्क और माल ढुलाई की सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उनका कहना था कि अब भारत में रेल उन इलाकों तक भी पहुंच रही है, जहां पहले रेल कनेक्टिविटी नहीं थी।

प्रधानमंत्री ने फ्रेट कॉरिडोर को देश की आर्थिक और परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे लॉजिस्टिक्स और माल परिवहन की क्षमता को मजबूती मिल रही है।

Related Articles

Back to top button