Mau News-संविधान निर्माण और देश के विकास में अधिवक्ताओं का योगदान अतुलनीय: न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के पुस्तकालय भवन में 'संविधान एवं उसके तत्व' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
Mau News-डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मऊ के पुस्तकालय भवन में अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में ‘संविधान एवं उसके तत्व’ विषय पर एक भव्य संगोष्ठी व समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय (एडवोकेट) ने की।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि को अधिवक्ताओं और वादकारियों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए एक पत्र भी सौंपा गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने संविधान के मूल तत्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “भारतीय संविधान के निर्माण और इसकी आत्मा को अक्षुण्ण रखने में अधिवक्ताओं का योगदान हमेशा से सर्वोपरि रहा है। कानूनी बिरादरी न केवल समाज को न्याय दिलाती है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा भी करती है
संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश राय (एडवोकेट) ने भी अपना सारगर्भित और ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष श्री दिनेश राय ने संगोष्ठी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, मुख्य अतिथि और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण भी कराया गया।
इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) संजय तिवारी, सत्य प्रकाश सिंह, चेत सिंह, संजय सिंह, अतुल राय, आर.के. श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, अरविंद सिंह, हरीश उपाध्याय, दिनेश ओझा और उमाशंकर यादव रत्नेश मिश्रा सतीश कुमार पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
Read Also-Bollywood News: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज



