पूर्व सीएमओ समेत विभिन्न दलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए

लखनऊ। कानपुर के भारतीय दलित पैंथर पार्टी, भाजपा, बसपा, कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता बुधवार को सपा में शामिल हो गए। कानपुर के पूर्व सीएमओ डॉ.आरपी यादव, गुलाबी गैंग मऊ की अध्यक्ष मीरा यादव, विद्युत कर्मचारी नेता जवाहर लाल यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्याणपुर देश राज निषाद ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नेताओं को सदस्यता दिलायी। सपा में शामिल होने वालों में भारतीय दलित पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष धनी राम, महासचिव संतोष कठेरिया, सचिव विजय कुमार, युवा अध्यक्ष अरविन्द कुमार अपने तमाम जिलाध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।

भाजपा के संजय सेंगर, आशीष गुप्ता, श्यामजी कुशवाहा, मोहित ठाकुर, बसपा के जयप्रकाश गौतम, रोहित सिंह, राकेश राव, रमेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद, मन्नू कुमार, राजाराम निषाद, कांग्रेस के अभय यादव, रवि प्रकाश सिंह, मोहम्मद रिजवान, प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव सहित कई प्रधान, पूर्व प्रधान तथा पूर्व प्रधान तथा अपना दल के कमलेश राठौर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Related Articles

Back to top button