गोरखपुर: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा और सपा पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

गोरखपुर। आज गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में आये बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा और सपा का चरित्र एक जैसा है। ब्राह्मणों का सिर्फ और सिर्फ बसपा में हित सुरक्षित है। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नाम पर जनता से वोट लिया लेकिन विनाश करने का काम किया। बसपा के राष्ट्रीय महा सचिव मिश्र गोरखपुर में गोरखपुर क्लब परिसर में बहुजन समाज पार्टी प्रबुद्ध समाज गोरखपुर यूनिट के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि किसानों के विरोध के बावजूद किसान कानून भाजपा ले आई। यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है। किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने का एक कुचक्र है। हरियाणा, यूपी के किसान आज लाठियां खा रहे हैं। 500 से अधिक किसान अभी तक किसान आंदोलन में मर चुके हैं लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। नौजवानों को रोजगार दिलाने के नाम पर वोट लिया। रसोई गैस के दाम में रोज वृद्धि हो रही है। पेट्रोल और डीजल का दाम काफी ऊपर हो चुका है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर दो घंटे में प्रदेश में एक बेटी के साथ दुर्व्‍यवहार हो रहा है।

महिलाओं को सिर्फ बसपा ही सुरक्षा दे सकती है। उत्तर प्रदेश में चारों तरफ भय का माहौल है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया लेकिन उसे शून्य पर ला दिया। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उत्पीड़न की घटना ब्राह्मणों और दलितों पर हुई है। मिश्र ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ नाइंसाफी की गई। संस्कृत महाविद्यालय को अनुदान नहीं मिल रहा है। प्रदेश के 500 महाविद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों के नहीं होने से पढ़ाई का कार्य बाधित है यह सरकार धीरे-धीरे सनातन धर्म को ही समाप्त करने पर तुली हुई है और मंदिरों वह मठों का इन महाविद्यालयों पर कब्जा चाहती है। जब-जब यह सरकार सत्ता में आई है। कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी लूट, दुर्व्‍यवहार व हत्या की घटनाएं बढ़ती गई है।

उन्होंने विरोधी दलों पर कटाक्ष किया कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है।इस सरकार में ब्राह्मणों पर लगातार उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। बिकरु कांड में माना विकास दुबे अपराधी था, लेकिन एक दिन पूर्व ससुराल आई बहू को भी उन्होंने जेल में डालने का काम किया। ये दरिंदगी की हद है। हम खुशी दुबे की जमानत के लिए लड़ेंगे। कहा कि कोलकाता, महाराष्ट्र से बेकसूर नौजवानों को पीट कर लाया गया और उन्हें जेल में डाला गया। लखनऊ में एक मोबाइल कंपनी के इंजीनियर को सिर्फ इसलिए गोली मारी गई क्योंकि वो तिवारी था।

रायबरेली में नौ ब्राह्मणों की हत्या की गई। उनकी झोपड़िया फूंक दी गईं ,लेकिन कार्यवाही कुछ नहीं हुई। रितेश पांडे को लखनऊ से ही उठाकर गोलियों से भून दिया गया। सतीश मिश्र ने कहा कि अब समय आ गया है, इकट्ठा हो जाइए, संगठित होकर रहिए, पूरे प्रदेश में 16 प्रतिशत यानी तीन करोड़ है। यही तीन करोड़ जब दलित समाज के साथ जुड़ा तो हम 40 प्रतिशत से अधिक हो गए और प्रदेश मैं सबसे भारी हो गए और शानदार सरकार बनी।उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने नारा दिया। ब्रह्मा विष्णु महेश है, हाथी नहीं गणेश है। उसके बाद फिर नारा दिया जिसकी-जितनी तैयारी ,उसकी उतनी हिस्सेदारी।

ब्राह्मण समाज के लिए बहन मायावती ने जितना किया, कोई नहीं किया। बसपा की सरकार थी तो 5000 से अधिक सरकारी अधिवक्ता बनाने का काम किया था, इसमें सर्वाधिक ब्राह्मण समाज के लोग थे। बसपा सरकार में 15 कैबिनेट मंत्री बनाए। बसपा के राज में अपराधी सलाखों के पीछे थे। नोटबंदी, जीएसटी लगा कर उद्योगों को चौपट करने का काम किया। बेरोजगारी बढ़ाने के साथ ही रोजगार छीना। बाढ़ पीड़ितों पर सरकार का ध्यान नहीं है। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से बाढ़ ग्रस्तक्षेत्रों का दौरा कर सिर्फ रणनीति बनाते हैं। हेलीकाप्टर से घूमने में 300 करोड़ खर्च हो रहे हैं लेकिन बाढ़पीड़ितों पर उनकी दशा पर ध्यान नहीं है। बसपा की सरकार में सर्वाधिक 23 लाख लोगों को नौकरी देने का काम बसपा मुखिया ने किया।

Related Articles

Back to top button