गोरखपुर: डीएम ने बाढ़ से प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने आज शनिवार को अपने सहयोगियों एसडीएम सहजनवा सुरेश राय, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमारअवस्थी के साथ बाढ़ प्रभावित गांवो का स्ट्रीमर से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने आज एसडीएम सहजनवा सुरेश राय तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ सहजनवा तहसील अंतर्गत आमी नदी से प्रभावित कसरौल सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गाँवो का स्टीमर से निरीक्षण कर राहत कार्यो का हाल जाना।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राजस्व कर्मियों द्वारा अगर राहत सामग्रियां व अन्य जरूरत की चीजों को पहुंचाने में आनाकानी किया जाता हैं तो तुरंत मुझे अवगत कराया जाए। नदी के बढ़ते हुए जलस्तर देखकर उन्होंने बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कार्य करें।

साथ ही उन्होंने शरणार्थी शिविरों तथा स्वास्थ सेवाओं के साथ नाविकों व नावों की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए मातहतों को निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि बाढ़ से राहत व बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button