रायबरेली: प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

रायबरेली। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के दौरान टक्कर लायक बनाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भुएमऊ गेस्टहाउस में बैठक की। साफ कहा कि कार्यकर्ता 16 हफ्तों तक 24 घंटे क्षेत्र में काम करें तभी देश और संविधान बचेगा। कांग्रेस की सरकार से ही देश बच सकेगा। कहा कि संगठन को बढ़ाया नहीं जाएगा। बल्कि सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में उतरा जाएगा।

भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्हें समाज के हर तबके को जोड़ना है। बैठक में प्रियंका ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन मनन किया। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हम जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे। कांग्रेस का एजेंडा जन-जन तक प्रसारित करेंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर फेल है किसानों को बीज मिल रहा है ना युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि रोजगार तो नहीं दे पा रही है लेकिन सरकार जो है पीपीपी मॉडल पर हर प्लेटफार्म को बेचने में लगी है। कहा कि एक ही लक्ष्य 2022 में कांग्रेस का परचम लहराना हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दें।

प्रियंका की सीख से कांग्रेसी खेमे का माहौल बदला-बदला नजर आया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी,शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव,पूर्व जिलाध्यक्ष बीके शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निर्मल शुक्ला,विजय शंकर अग्निहोत्री,एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष द्विवेदी,
निर्मल शुक्ला,सोशल मीडिया प्राभारी जितेंद्र शुक्ला,शैलजा सिंह,आर के सिंह,आलोक विक्रम आदि मौजूद रहे।

मीडिया से कटती नजर आई प्रियंका- मीडिया के सवालों को लेकर वह कन्नी काटती नजर आयी उन्होंने हर संभव प्रयास किया कि मीडिया उनसे ना मिल पाए।

Related Articles

Back to top button