यूपी: भाजपा किसान मोर्चा ने सम्मेलन को लेकर कसी कमर, कल होगा आयोजन

लखनऊ। किसान सम्मेलन का आयोजन 26 सितम्बर को शहीद पथ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना में होना है। इस किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश किसान मोर्चा कमेटी की बैठक हुई। किसान सम्मेलन में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा से किसान आकर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किये गए कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मानित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि इस किसान सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और गन्ना मंत्री सुरेश राणा रहेंगे।

कामेश्वर ने बताया कि आजादी के बाद प्रदेश के किसानों सुध देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लेते हुए किसान हित में जो फैसलें किए है। उन्हें धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान के खेत खलियान और विशेषकर गन्ना किसानों को ध्यान में रखते हुए नई चीनी मिलों की स्थापना, बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः संचालन करके किसान को आत्मनिर्भर और समृद्धशाली बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया विपक्षी दल प्रदेश में अफवाहें फैलाकर सरकार की विकासवादी नीतियों को प्रभावित करने के लिए अराजकता का वातारण बनाना चाहते हैं।

सरकार की नीति मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, राम बाबू द्विवेदी, सतेंद्र तुगाना, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी उपेन्द्र बंधु, भाजपा किसान मोर्चा मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी, भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह प्रभारी अमित त्यागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button