ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार, जानें मामला

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्ण मिश्र व उनकी टीम ने छेडख़ानी व ब्लैकमेल करके दुष्कर्म के आरोपित को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपित जगदम्बा चौधरी उर्फ रवि निवासी कोहड़ी थाना सोनहा को सल्टौवा तिराहे से सुबह करीब पौने दस बजे गिरफ्तार किया गया।

शिकायत दर्ज कराने वाली पीडि़ता के साथ लगभग चार वर्ष पहले से छेडख़ानी कर रहा है। साथ ही अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाता रहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ के अलावा हेड कांस्टेबल राज कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार यादव, संदीप कुमार, आकाश पांडेय व खुशबू सिंह शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button