Trending

अदिति सिंह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, कहा- जो अच्छा काम करेगा मैं…

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस की बागी विधायक आदिती सिंह ने रायबरेली संसदीय सीट से सांसद और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में चुनाव जीतने के बाद सोनिया गांधी सिर्फ दो बार रायबरेली आई थीं। वहीं 2019 के चुनाव में नामांकन के बाद वह सिर्फ एक बार ही रायबरेली आई हैं। जनता ने ही उन्हें चुनाव जितवाया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि जो भी अच्छा काम करेगा मैं उसकी तारीफ करूंगी। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने यह भी कहा कि अगर कोई जनता आपको वोट देकर चुनता है, तो उस जनता की आपको प्रत्येक तरह से मदद और मुलाकात करते रहना चाहिए।

सदर विधायक ने यह भी कहा कि हम किसी पार्टी विशेष की बात नहीं कर रहे हैं। हम सभी राजनीतिक नेताओं की बात करते हैं जो भी चुनाव जीत कर आता है वह अपनी जनता के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए। गौरतलब है कि रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनसे मेरी बात हो गयी है। उन्होंने जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया है। उन्‍होंने सिविल लाइंस में दुकानदारों से जमीन खाली कराने के मुद्दे पर सीएम से बातचीत की थी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने खारिज किया आरोप- कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने सदर विधायक अदिति सिंह के इस पूरे बयान बोला कि कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी लगातार अपने जिले की जनता से कोरोना काल में भी संपर्क में बनी रहीं। सांसद सोनिया गांधी ने अपने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से जनता को हर तरह से मदद करने के लिए लगातार कहती रहीं। और सहायता भी पहुंचाती रही थीं। सांसद ने जनता को कई बार वीडियो कांफ्रेंसिंग करके जनता से बात भी की गई। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदर विधायक भाजपा के खिलाफ बोलने की हिम्मत भी नहीं कर सकती हैं। इसलिए वह बीजेपी का गुणगान करती रहती हैं। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो यह बात वह भी अच्छी तरह समझती हैं।

Related Articles

Back to top button