Trending

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,831 नये मामले, सक्रिय मामलों में गिरावट

नयी दिल्ली। देश के भीतर पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11,831 नये मामले सामने आये हालांकि स्वास्थ होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रहने से सक्रिय मामलों में गिरावट रही।
इस बीच देश में अब तक 58 लाख 12 हजार 362 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 38 हजार से अधिक हो गया है।

इसी दौरान 11,904 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 34 हजार 505 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 157 घटकर 1,48,609 रह गये। इस बीमारी से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या तीसरे दिन भी 100 से नीचे रही तथा इस अवधि में 84 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 80 हो गया। इससे पहले रविवार को 78 और शनिवार को 95 मरीजों की जान गयी थी। देश में रिकवरी दर अभी 97.20 और सक्रिय मामलों की दर 1.37 तथा मृत्युदर 1.43 फीसदी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 1021 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या अब 37,213 हो गयी है। वहीं 1622 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.55 लाख हो गयी है जबकि 30 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,310 हो गया है।

केरल में इस दौरान 108 सक्रिय मामले बढ़े और सर्वाधिक 5948 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 67,903 हो गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8.96 लाख हो गया है जबकि 19 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3867 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले घटकर 1112 रह गये हैं। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10,879 हो गया है। दिल्ली में अब तक 6.24 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button