भाई अर्जुन के बचाव में उतरी बहन सारा तेंदुलकर, किया ये दिल छू लेने वाला मैसज
नई दिल्ली। टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी आईपीएल के इस सीजन में खेलती हुए नजर आएंगे। 21 साल के अर्जुन को नीलामी के सबसे आखिर में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। गुरुवार को मुंबई इंडियंस के लिए खरीदे जाने के बाद अर्जुन की आलोचना की जा रही है। अर्जुन सोशल मीडिया पर यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
23 वर्षीय सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कोई भी तुमसे यह कामयाबी नहीं छीन सकता। यह बिल्कुल तुम्हारी है। मुझे तुम पर गर्व है।’ अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया, जिसके लिए वह राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।
मुंबई इंडियंस के चुने जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो संदेश शेयर किया। अर्जुन ने कहा, ‘मैं बचपन से मुंबई इंडियंस का फैन रहा हूं। मैं कोचों, मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’