मुजफ्फरनगरः भाजपा कार्यकर्ता और किसान समर्थकों की बीच हुई हिंसक झड़प, कई घायल
नई दिल्ली। नए कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच सरकार और किसानों के बीच बील के खिलाफ जारी गतिरोध भी बढ़ता जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे बॉर्डर पर किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं हो रहा है तो वहीं आज उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
बता दें कि यह स्थिति तब बनी जब केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान सोरम गांव में पहुंचे हुए थे। लेकिन उन्हें तब भाड़ी विरोध का सामना करना पड़ा जब कई किसानों ने उनके काफिले के सामने खड़े हो गए और गाड़ी आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान बालियान समर्थकों और किसानों के बीच झड़प हो गई। जिससे कुछ लोग घायल हो गए। वहीं किसानों के साथ बदतमीजी करने पर रालोद नेता जयंत चौधरी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह तो समझ में आता है कि किसानों की मांगों की सरकार अनदेखी करें। लेकिन यह समझ से परे है कि किसानों के साथ बदतमीजी की जाएं। उनके साथ मारपीट पर बीजेपी उतर आएं।
मालूम हो कि इस घटना के बाद सोरम गांव में महापंचायत हुआ। जिसमें रालोद के पूर्व मंत्री योगराज सिंह, राजपाल बालियान ने शिरकत की। इस महापंचायत में केंद्र सरकार और संजीव बालियान पर जमकर निशाना साधा गया। इससे पहले 20 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी किसान महापंचायत में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की थी।