Trending

राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी। उन्होंने सिलसिलेवार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का आंकडा पेश करते हुए इसमे कमी होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि आखिर एक माफिया को वह पंजाब में संरक्षण क्यो दे रही हे।

योगी ने कहा कि किसी भी अपराधी को संरक्षण देना उसके कृकत्यों में शामिल होना होता है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए एक प्रदेश में अलग फोर्स का गठन किया है। साथ ही मिशन शक्ति अभियान प्रारम्भ किया गया है जिसके पास महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा का जिम्मा है।

उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ निजी स्वार्थी तत्वों ने मामले को मोडने का प्रयास किया। हर मामले में राजनीति करने से अपराधियों को बढावा देना है। हर मामले में राजनीति करना ठीक नहीं होता है। बहन बेटियों के सम्मान के साथ राजनीति करना शर्मनाक है। ट्विटर चलाने वाले गन्ना किसानों की बात करते है जिन्हे यह नही पता कि गन्ना कहां और कैसे पैदा होता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान सम्मान निधि में उत्तर प्रदेश सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाला राज्य बन गया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए योगी सरकार को सराहा है। योगी ने कहा कि पहले एमएसपी की घोषणा होती थी पर किसानों को यह मिलती नहीं थी पर मोदी सरकार आने के बाद किसानों को इसका लाभ मिला है। विपक्ष केवल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को दी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए बनाए गए कानून को लागू न होने देने केलिए विपक्ष जिम्मेदार है।

Related Articles

Back to top button