Trending

बरेली: मनचले युवक ने महिला पुलिसकर्मी पर किया कमेंट, हुई जमकर धुनाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लाख दावें और प्रयास कर रही हो लेकिन महिला अपराध और छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही है। अब तो मनचलों का इतना साहस बढ़ गया है कि वो वर्दी पहनी हुई महिला सिपाही को छेड़ने में भी जरा सा नहीं घबराते।
ऐसा ही एक मामला बीते बुधवार को बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां गली से गुज़र रही एक महिला सिपाही को देख एक मनचले युवक ने कमेंट कर दी। खबरों के मुताबिक मनचले युवक ने महिला सिपाही को कहा, ‘तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो’। इस टिप्पणी के बाद महिला सिपाही ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।

मनचले की धुनाई के बाद महिला सिपाही ने थाने में फोन कर और फ़ोर्स बुला ली। पुलिस फ़ोर्स को आता देख मनचला महिला सिपाही को धक्का देकर भाग निकला। धक्का मुक्की में मनचले युवक का मोबाइल वहीं गिर गया। महिला सिपाही का कहना है कि ये अक्सर आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करता है। आज मेरे हत्थे चढ़ा तो इसकी ठुकाई कर दी।

दरअसल, फरीदपुर के मोहल्ले साहूकारा में आते-जाते लड़कियों पर फब्ती कसने की खबर पुलिस को मिली थी। इसी की तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं। महिला छेडख़ानी की खबर पर जब महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी टिप्पणी की गई।

मामले के जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Related Articles

Back to top button