असम पहुंची प्रियंका गांधी, महिलाओं ने पारंपरिक पोषाक में किया स्वागत, देखें वीडियो

गुवाहाटी। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद असम में नेताओं को जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को असम दौरा पर पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला।

सूबे में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है। प्रियंका ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। यह चुनाव महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाक में किया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के साथ कदमताल मिलाते हुए झूमते दिखाई दी। प्रियंका गांधी ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया।बता दें कि प्रियंका गांधी ने असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत गुवाहाटी के कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की।

इस दौरान प्रिंयका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं। यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और ”उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।”

Related Articles

Back to top button