Trending

आयुष की पत्नी का बड़ा खुलासा, बताया- किसे फंसाने के लिए उसने खुल पर चलवाई थी गोली

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज संसदीय सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की ​मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खुद पर अपने साले से गोली चलवाने के मामलें फरार चल रहे आयुष की पत्नी ने बड़ा खुलासा किया है। पत्नी ने बताया कि आयुष ने किसे फंसाने के लिए यह पूरी साजिश रची थी।

आयुष की पत्नी ने बताया कि वो दिल्ली स्थित सरकारी आवास में छिपा हुआ है। पत्नी ने सांसद पर बेटे को बचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी आयुष से फोन पर बात हुई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। इसके साथ ही आयुष की पत्नी ने यह भी बताया कि आयुष आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। लेनदेन को लेकर उसका चंदन गुप्ता नाम के व्यापारी से विवाद चल रहा था। उसी को फंसाने के लिए ये पूरी साजिश रची गई।

पत्नी ने बताया कि हॉस्पिटल से फरार होने के बाद आयुष लखनऊ में सांसद के घर पर ही छिपा था। आयुष की पत्नी का सांसद और उनके आरोप पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह परिवार के दबाव मेंआकर उसे छोड़ रहा है। आयुष ने कहा कि उसके खिलाफ गवाही देने पर वो उसका साथ नहीं देगा। आयुष की पत्नी कहा कि आयुष और उसके भाई आदर्श में गहरी दोस्ती है। दोस्ती के चलते आदर्श ने आयुष के ऊपर गोली चलाने में उसका साथ दिया।

मांगी सुरक्षा- आयुष की पत्नी ने बताया कि उनकी शादी सामान्य नहीं थी। इस शादी के लिए आयुष के घरवाले राजी नहीं थे। उन दोनों में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि आयुष उसके साथ मारपीट करता था। उसके हाथ भी चाकू से काट दिया था। पत्नी का कहना है कि उसे जान का खतरा है। आयुष ने उसे धमकी दी थी, कि हम लोग बेहद खतरनाक हैं। हमारा कुछ भी नहीं होगा। आयुष की पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button