Trending

महिला कांग्रेस नेता को मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह को गिफ्ट देना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई। मुंबई कांग्रेस नेत्री अजंता यादव को आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिस इंडिया रनर अप रहीं मान्या सिंह के घर गिफ्ट लेकर जाना मंहगा साबित हो रहा है। खबरों के मुताबिक महिला कांग्रेस की नेता ने मान्या की मां को एक छोटा सा बैग गिफ्ट किया था, जिसे लेकर अब अब विवाद शुरू हो गया है। मान्या के पिता ने मुंबई कांग्रेस की प्रमुख अजंता यादव को बाद में फोन किया और खरी खरी सुनाई। फोन पर मान्या के पिता ने अजंता यादव को डांटने के अंदाज़ में कहा कि क्या पोटली में रद्दी भर कर दिया जाता है।

ये है पूरा मामला
महिला दिवस के 1 दिन पहले मुंबई कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख अजंता यादव अपने साथियों के संग कांदिवली में मान्या सिंह के घर पहुंची। अजंता मान्या को शाम को होने वाले एक कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए उनके घर गई थीं। कांग्रेस नेता ने मान्या की मां रमा को शाम के महिला दिवस के कार्यक्रम में आमंत्रित किया और भेंट स्वरूप एक छोटा सा बैग दिया, जिसके बाद वह वापस अपने घर चली गईं।

अजंता यादव का कहना है कि उनकी कोशिश केवल उनका सम्मान करने की थी। पता नहीं क्यों इतना बड़ा विवाद बना दिया गया। उन्होंने कहा कि कहीं भी बैग खरीदने जाते हैं तो बैग में कुछ न कुछ कागज के टुकड़े भरे होते हैं, ताकि वह सुंदर दिख सके। इसमें भी वहीं था वरना दूसरा बैग में क्या होता है मुझे नहीं पता। अजंता का कहना है कि उन्होंने मान्या के परिवार के लिए रहने का घर और दूसरी सुविधाओं को देने की प्लानिंग के विषय में भी विचार किया था, पर अब जिस तरीके से बदनामी हुई है आगे मदद करने के लिए नहीं जाऊंगी।

Related Articles

Back to top button