Trending

‘तारिणी’ फिल्म से इस केंद्रीय मंत्री की बेटी आरूषि बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, इंस्टाग्राम पर शेयर का पोस्टर

मुंबई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि निशंक जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आरूषि निशांक ने खुद ही इस बात की घोषणा की है। आरूषि ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘तारिणी’ फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। यह फिल्म दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नौसेना की 6 जांबाज महिला अफसरों की यात्रा पर आधारित हैं। टी सीरीज के साथ आरुषि निशंक इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

19 सितंबर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरु किया था और 19 मई, 2018 को वे वापस आई थीं। इस दौरान उन्होंने 21,600 नॉटिकल माइल्स की दूरी तय की। इन महिलाओं ने 254 दिनों तक समुद्र की यात्रा की थी। ‘तारिणी’ फिल्म इसी यात्रा की कहानी है।

आरूषि केंद्रीय शिक्षामंत्री और उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। आरूषि सामाजिक क्षेत्र में भी काफी काम करती रही हैं। आरुषि भारतीय क्लासिकल डांसर है। विशेष तौर पर कथक में उन्हें महारत हासिल है। 24 जनवरी 2015 को उनकी शादी अभिनव पंत से हुई थी। आरूषि 2018 में रमेश पोखरियाल निंशक के जीवन पर आधारित एक क्षेत्रीय फिल्म मेजर निराला को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button