Trending

उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तीरथ सिंह रावत ने राज्य के 10 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शाम चार बजे शपथ ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि आज सुबह ही उन्हें पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था।

गढ़वाल के कलगीखल विकासखंड के सीरों में नौ अप्रैल 1964 को जन्मे तीरथ सिंह रावत छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। रावत संघ की पृष्ठिभूमि से भाजपा की राजनीति में आने वाले नेता हैं। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव रहा। संघ से जुड़े दायित्व निभाते हुए वह भाजपा की मुख्यधारा की राजनीति में आए।

कभी बीजेपी ने काट दिया था टिकट- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत का साल 2017 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट काट दिया था। उस समय वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चौबट्टाखाल के विधायक थे। रावत का टिकट काटकर कांग्रेस से आए नेता सतपाल महाराज को दे दिया गया था।

इसके बाद ही तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया था। टिकट कटने के बाद भी वो लगातार काम करते रहे। इसी बीच 2019 में तीरथ सिंह रावत को पौढ़ी गढ़वाल से लोकसभा चुनाव लड़ाया गया और वो सांसद बन गए।

कौन हैं तीरथ सिंह रावत?

  • 56 साल के तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं
  • 1997 से 2002 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य रहे
  • 2000 से 2002 तक उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री रहे
  • 2012 से 2017 तक विधायक रहे
  • 2013 से 2015 तक उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

Related Articles

Back to top button