महाशिवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने दी देशवाशियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पवन पर्व के मौके पर उपराष्ट्रपत एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवाशियों शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति नायडू ने गुरुवार को देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

नायडू ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। हमें भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त हो, हम सभी चुनौतियों पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करें। देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संतोष हो।”

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!” महाशिवरात्रि देश में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। यह पर्व फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है।

माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

Related Articles

Back to top button