Trending

ब्रह्म कुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का 93 वर्ष की उम्र में निधन

मुबंई। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का गुरुवार को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 93 साल की थीं। दादी हृदय मोहिनी बीते 2 सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

संगठन के एक प्रवक्ता के मुताबिक, दादी हृदय मोहिनी का बीते करीब दो सप्ताह से मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि बीते एक साल पहले हृदय मोहिनी को संगठन की पूर्व मुख्य उनकी दादी जानकी के निधन के बाद संगठन की मुख्य प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था।

हृदय मोहिनी के पार्थिव शरीर को अबू रोड स्थित आध्यात्मिक संगठन मुख्यालय लाया जाएगा, जहां शुक्रवार को जनता अंतिम प्रार्थना के साथ ‘राजयोगिनी’ के लिए सम्मान दे सकेगी। आध्यात्मिक नेता का अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button