Trending

गर्लफ्रेंड के साथ घुम रहा था पति, महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है जहां नौचंदी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक को अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ घुमना उस वक्त भारी पड़ गया जब उस युवक की पत्नी एकाएक उसके सामने आ गई और उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद भरे बाजार में पति और पत्नी में जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं दोनों ने बीच सड़क पर ही मारपीट भी होने लगी। हंगामे के दौरान ही पति की गर्लफ्रेंड मौके से गायब हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और थाने ले आई। लेकिन वंहा भी दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबरों के मुताबिक खरखोदा थाना क्षेत्र की रहने वाली आयशा ने बताया कि उसका निकाह मुजफ्फरनगर के रहने वाले अल्ताफ के साथ हुआ था। आयशा का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही अल्ताफ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके कुछ दिनों बाद उसे छोड़ भी दिया।

महिला तभी से अपने पति की तलाश में जुटी हुई थी। आज आयशा जब सेंट्रल मार्किट से गुजर रही थी तभी उसने देखा कि उसके पति अल्ताफ की स्कूटी वहां खड़ी थी। पता किया तो अल्ताफ किसी लड़की को शॉपिंग करा रहा था। आयशा ने अल्ताफ को रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी को सामने देखते ही युवक के होश उड़ गए। एक तरफ जहां महिला ने अपने पति पर कई शादियां करने का आरोप लगाया। वहीं युवक का कहना था कि वह आयशा को तलाक दे चुका है।

उधर, महिला के समर्थन में पहुंची एक सामाजिक संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी ने भी आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि पति अपनी महिला मित्र के साथ बाजार में घूम रहा था इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ है। वहीं पति ने पुलिस को यह भी बताया है कि दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है पुलिस का कहना है कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button