Trending

छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में बढ़े कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले

नई दिल्ली। देश में 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और केरल में सबसे अधिक कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले बढ़े है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 10,495 सक्रिय मामले बढ़े, वहीं छत्तीसगढ़ में 8,992 सक्रिय मामले, 3,821 सक्रिय मामले, केरल में 3,593 सक्रिय मामले तथा कर्नाटक में 3,569 सक्रिय मामले बढ़े है। बीच देशभर के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,52,879 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 हो गयी है। वहीं इस दौरान 90,584 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,20,81,443 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।

सक्रिय मामले 61,456 बढ़कर 11,08,087 हो गये हैं। इसी अवधि में 838 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,69,275 हो गयी है। देश में रिकवरी दर घटकर 90.44 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 8.29 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.27 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..75………5038……..62
आंध्रप्रदेश………..18666…..895949….7291
अरूणाचल प्रदेश..32………..16790…….56
असम ………….2934………215907….1117
बिहार………….11999……..265870…..1604
चंडीगढ़………..3265………26680……..396
छत्तीसगढ़……..85860…….342139……4777
दादर और नागर हवेली
दमन और दीव…345………..3667………..2
दिल्ली ………..28773…….674415…..11235
गोवा…………..3969………56964 ……846
गुजरात ……….25129……312151……4746
हरियाणा ……..19453……290736…..3252
हिमाचल प्रदेश..5223…….62776…….1115
जम्मू कश्मीर….6755…….128691…..2029
झारखंड………12293……123603…..1192
कर्नाटक……..61672……..980519…12849
केरल………..40095……..1115342…4767
लद्दाख……….611………….10023……131
लक्षद्वीप………60……………733………..1
मध्यप्रदेश….32707……295339……4160
महाराष्ट्र ….538160…..2748153….57638
मणिपुर …….101……….29010………375
मेघालय ……202……….13893………151
मिज़ोरम…….143………..4458………..11
नागालैंड ……156……….12152……….92
ओडिशा…….6653…….339603…….1926
पुड्डुचेरी……..2218……..40830………689
पंजाब ……..28015……234270……7448
राजस्थान….27906……327866…….2916
सिक्किम …..116……….6099……….136
तमिलनाडु…37673…..876257……12886
तेलंगाना……20184…..305335…..1759
त्रिपुरा………236………33104…….393
उत्तराखंड…6241…….99486……..1752
उत्तरप्रदेश…58801….608853……9085
पं बंगाल…21366…..578742……10390
कुल……1108087…12081443..169275।

Related Articles

Back to top button