MP News: खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, पांच घायल

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरी के पास महादेव घाट पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को तेज़ी से जबलपुर पहुँचाया।

मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक जबलपुर जिले के भीटा फुलर गांव के रहने वाले थे और बांदकपुर से जागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। घटना सुबह करीब 11 बजे महादेव घाट के पास हुई, जहां पुल के एप्रोच रोड पर पहुंचते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • महिलाएं: लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और वैजयंती बाई लोधी (60 वर्षीय)।

  • बच्चे: तमन्ना (10 वर्ष), रचना (12 वर्ष), और शिब्बू (8 वर्ष)।

इनमें शिब्बू, गुड्डी बाई का नाती था और रचना, मृतक महिलाओं के भाई कल्याण सिंह की पुत्री थी। घायलों में शामिल हैं: रज्जो सिंह (55), वैभव सिंह (12), रविंद्र (22), आयुष और अंकित।

MP News: also read- Karan Johars new film: करण जौहर की नई फिल्म ‘नागजिला’ का ऐलान, अगले साल नाग पंचमी पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि हादसा महादेव घाट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने पुल के पास हुआ, जहां एक खतरनाक मोड़ है। वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि घटनास्थल पर गाड़ी के पहियों के निशान मिले हैं, जिससे स्पीड और टर्न को लेकर आशंका मजबूत हुई है। एक जांच समिति हादसे के कारणों की गहराई से जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button