विश्व पर्यावरण दिवस: उपराष्ट्रपति नायडू, राहुल गांधी और नकवी ने लोगों को दिए ये खास संदेश

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय प्रकृति चेतना विकसित करने पर बल देने का आह्वान करते हुए कहा है कि बिगड़ रहे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाने के प्रयास करने होंगे। श्री नायडू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी एक संदेश में कहा , “ हमें सतत् कृषि की ओर बढ़ने होगा, फिर से वनीकरण करना होगा और समुद्री प्रदूषण को रोकना होगा।” उन्होंने कहा, “ आज विश्व पर्यावरण दिवस है। भारतीय परंपरा में निहित प्रकृति चेतना को पुनः अपनी जीवन शैली में अपनाएं। मनुष्य भी सभी जीवों की तरह प्रकृति का हिस्सा ही है, स्वामी नहीं। मानव समाज प्रकृति का सम्मान करके ही अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है।” श्री नायडू ने कहा कि वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण हेतु देश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पर्यावरण को जीवाश्मिक ऊर्जा के प्रदूषण से बचाने के लिए स्वच्छ अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा-दक्ष तकनीकों का विकास किया जा रहा है,भूमि और जल स्रोतों को रासायनिक और नगरीय प्रदूषण से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं।

धरती को बचाना हमारी जिम्मेदारी : राहुल
 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज कहा कि धरती और पर्यावरण को बचाना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। श्री गांधी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए कहा , “ हमारी धरती हमारा पर्यावरण हम सबकी जिम्मेदारी। ” कांग्रेस पार्टी ने भी विश्व पर्यावरण दिवाद अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल हमें याद दिलाता है कि हमें अपने घरों की सुरक्षा और खासकर पारिस्थितिक को पुनर्स्थापित करना है और अपने जीवन में बदलाव लाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।

पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। श्री नकवी ने आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर रामपुर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह देख कर खुशी होती है कि इससे पहले भी हमारे द्वारा लगाए गए पौधे आज वृक्ष बन कर पर्यावरण के सशक्त संरक्षक बने हुए हैं। उन्होंने पौधारोपण के बाद वीडियो संदेश में कहा, “ पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण ही मानवता, इंसान और पूरी दुनिया में जो तरह तरह के संकट आ रहे हैं उससे बचा सकता है। हमें वन वृक्षों की सुरक्षा करनी चाहिए और हमें पर्यावरण की सुरक्षा करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण तरह तरह के संक्रमण से मानवता, इंसानियत और पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। इससे बचाव के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button