adevertisment Adevertiisment banner

Kushinagar (Up News): ट्रांजिट कार्यक्रम के दौरान 37 मिनट एयरपोर्ट पर रहे पीएम मोदी

आगमन पर बिताए 20 मिनट वही वापसी में 17 मिनट

Kushinagar (Up News): कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सिवान में जनसभा को संबोधित करने के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी का विमान 11 बजकर 15 मिनट पर लैंडिंग हुआ।

पीएम मोदी प्रशासन की देख रेख में 11 बजकर 37 मिनट पर ही अपने विमान से निकल कर वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सिवान के लिए रवाना हो गए। तीन हेलीकॉप्टर के साथ पीएम मोदी का काफिला सिवान के लिए रवाना हो गया। इस ट्रांजिट कार्यक्रम में कुल 22 मिनट का समय लगा। पीएम मोदी सिवान में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वंदे भारत ट्रेन को हरि झंडी भी दिखाएंगे। ट्रांजिट कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद विजय दुबे, राज्यसभा सांसद आर पी एन सिंह, विधायक पी एन पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गौड़, मोहन वर्मा, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, असीम राय, अतुल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विनय जायसवाल सहित कुल 28 वीआईपी भाजपा नेताओ ने स्वागत किया। वही प्रशासनिक अमले में एडीजी डॉ के एस प्रताप कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम महेंद्र सिंह तोमर, एसपी संतोष कुमार मिश्रा आदि मौके पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट परिसर में 5 लेयर में पीएम मोदी की सुरक्षा व्यस्था प्रशासन द्वारा लगाया गया था। जिसमें तीन लेयर परिसर के अंदर और दो लेयर परिसर के बाहर में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वही एयरपोर्ट के 14 किलोमीटर के दायरे में पुलिस की विशेष निगरानी थी। बाउंड्री वॉल से सटे शाहपुर कुरमौटा, नरकटिया, मिश्रौली, परासखाड़, नीमीडीह, पतया, बेलवा रामजस और भलूही मदारी पट्टी गांवों में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाउंड्री वॉल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित मकानों पर भी पुलिस मौजूद रही। जनसभा से वापसी में एयरपोर्ट पर बिताए 17 मिनट बिहार के सिवान जिले में जनसभा को संबोधित करने और बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी का काफिला भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वापस कुशीनगर 2 बजकर 27 मिनट पर पहुंचा वही अपने विमान से वापस दिल्ली के लिए 2 बजकर 44 पर टेकऑफ़ हो गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, संगठन महा सचिव धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, एडीजीपी केएस प्रताप कुमार, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, प्रदेश सचिव गोविंद नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय प्रभारी सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक जगदीश मिश्र, नन्द किशोर मिश्र, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, पवन केडिया, मदन गोविंद राव, दीप लाल भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, ललन मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, जय प्रकाश शाही, प्रेमचन्द्र मिश्रा, राधेश्याम गौड़, नथुनी कुशवाहा ने विदाई स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button