adevertisment Adevertiisment banner

Raipur: 12वीं में टॉप नहीं आने पर छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर

Raipur: राजधानी के विधानसभा इलाके के ग्राम संकरी में कारोबारी परिवार की एक छात्रा ने 19 मई की रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वजह बताई जा रही है है कि बारहवीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है।

Raipur: also read-Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव के दौरान 5वें चरण में 59.84 प्रतिशत मतदान

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमेशा अव्वल आनी वाली वसुंधरा बारले (17 वर्ष ) को इस साल 12वीं में 63 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके बाद वह गुमशुम सी रहने लगी थी। पुलिस को गांव के उपसरपंच Santram Narang के जरिये सोमवार की देर शाम को इस घटना का पता चला। मृतका के पिता केवल दास बारले गांव में ही किराना व कपड़ा दुकान चलाते हैं। परिवार में सभी लोग शिक्षित हैं। वसुंधरा भी पढ़ाई में काफी तेज थी। उसे हमेशा 80 फीसदी से ज्यादा अंक मिलते थे। इस बार उसे उम्मीद से कम नंबर मिले थे जिससे वह लगातार डिप्रेशन में थी। छात्रा की खुदकुशी से गांव में शोक छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button