Surya Grahan : 100 साल बाद लगा ऐसा सूर्यग्रहण, इन देशों में देखा जा सकेगा

नई दिल्ली। साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan) आज (गुरुवार) वैशाख अमावस्या के दिन लगा है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा सकता है।

20 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण बेहद खास है क्योंकि 19 साल बाद सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) मेष राशि में लग रहा है। साथ ही ये सूर्य ग्रहण हाइब्रिड होगा क्योंकि यह तीन रूपों आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार में दिखेगा। ऐसा संयोग 100 साल बाद आया है जब एक ही दिन में 3 प्रकार के सूर्य ग्रहण दिखाई देंगे। यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण है, इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं। खगोल विज्ञान के मुताबिक कंकणाकृति ग्रहण में सूर्य आंशिक, कुंडलाकार और पूर्ण रूप से सूर्य ग्रहण दिखाई देता है। हाइब्रिड ग्रहण में एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होता है फिर धीरे-धीरे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस आकर कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में बदल जाता है। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगी। भारतीय समयानुसार सूर्यग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button