Uttarakhand-मैदान से लेकर पहाड़ों तक आग ही आग, एक दिन में रिकॉर्ड 52 घटनाएं

Uttarakhand- UK मैदान से लेकर पहाड़ तक के जंगलों को आग ने अपने आगोश में ले लिया है। पहाड़ियां धधक रही है और आसमान धुंए से सफेद होता दिख रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड की पहाड़ियां जल रही हो। ऐसा हर साल होता है। सोमवार को एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं हुईं। हालांकि जहां कहीं से भी जंगल में आग की सूचना मिल रही है, विभाग की टीम मौके पर जाकर बुझाने का प्रयास कर रही है। विभाग ने अब तक पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा किया है। वहीं, कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। प्रदेश में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। गढ़वाल में नई टिहरी वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र से लेकर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में आग भड़की है।

Uttarakhand-also read-New Delhi- एयर इंडिया के ‘आसमान की रानी’ बोइंग 747 ने आखिरी उड़ान भरी

जबकि कुमाऊं में बागेश्वर वन प्रभाग, पिथौरागढ़ वन प्रभाग, चंपावत वन प्रभाग के जंगल आग से धधक रहे हैं।चंपावत वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की एक दिन में 11 घटनाएं दर्ज की गई हैं। पिथौरागढ़ वन प्रभाग में पांच घटनाएं हुई हैं।केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में एक, राजाजी टाइगर रिजर्व में एक, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, उत्तरकाशी वन प्रभाग में दो, नरेंद्रनगर वन प्रभाग में चार, तराई पूर्वी वन प्रभाग में एक वनाग्नि की घटना का मामला सामने आया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल मंडल के जंगलों में आग की 14, कुमाऊं मंडल में 35 और वन्यजीव क्षेत्र में आग की तीन घटनाएं हुई हैं।

 

Related Articles

Back to top button