Up Accident News–अनियंत्रित कार सवार पेड़ से टकराई, 6 घायल

Up Accident News– बिहार प्रांत का एक परिवार कार से अयोध्या दर्शन करने के लिए आ रहा था। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे आधा दर्जन कार सवार घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरेभार थानाक्षेत्र के पुरखीपुर चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में इलाज के लिए लाया गया है।

Up Accident News– also read-AAP New Rap Song Release:Aam Aadmi Party ने लॉन्च किया रैप गाना ‘जेल का जवाब वोट से’, Vishal Dadlani को किया गया याद

दोनों एयर बैग खुल जाने से लोगों की जान बच गई है। घायलों में अभिषेक कुमार (38वर्ष) पुत्र अरुण कुमार निवासी पिपरी थाना मधुबनी बिहार, कृष्णा (45 वर्ष) पत्नी रवींद्र कुमार, आस्था (26 वर्ष) पुत्री रवींद्र कुमार, रूबी (40 वर्ष) पुत्री अभिषेक, सविता पत्नी राम प्रकाश डेंगू सराय बिहार, विकलेश कुमार पुत्र राम प्रकाश, अर्जुन टोला क्षेरिया बरियारपुर डेंगू सराय शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button