Ranchi: झारखंड में NDA पांच और INDI गठबंधन एक सीट पर आगे

Ranchi: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई । झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है, जबकि 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है। पहले राउंड की गिनती में चार सीटों पर BJP को बढ़त दिखती मिल रही है। BJP करीब 4000 वोट से आगे चल रही है।

Ranchi: ALSO READ- Chandigarh: पंजाब में कांग्रेस ने सात सीटों पर बनाई बढ़त

रांची से BJP  उम्मीदवार Sanjay Seth, Godda से BJP उम्मीदवार निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इंडी गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं। वहीं जमशेदपुर से BJP उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं। वहीं JMM के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं। पलामू से BJP के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है। जबकि राजद उम्मीदवार ममता भुइंया पीछे चल रही है। राजमहल से JMM के विजय हांसदा आगे हैं। कोडरमा से पहले चरण की गिनती के बाद BJP उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी आगे हैं।

Related Articles

Back to top button