Up News-चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत को बयां करती है : डा. मेघ भटनागर

Up News-जनपद के महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज सिविल लाइंस में मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मेघ भटनागर पहुंचे और विज्ञान वर्ग के छात्रों के साथ अनुभव साझा किए। डा. मेघ भटनागर ने कहा कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। ये मिशन इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत को बयां करता है।

इसराे के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मेघ भटनागर ने आगे कहा कि जिस भी क्षेत्र में इच्छा हो उसी में करियर बनाना चाहिए। अपनी सोच विकसित करना चाहिए, क्योंकि सकारात्मक सोच से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने नवाचार में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हाेंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा जिस भी क्षेत्र में करियर बनाएं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।

उन्होंने दस युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित किया, जिसमें मोबिन अंसारी, मोहम्मद अमान, तसब्बुर हुसैन, ध्रुव, दिव्यांश चौधरी, आदित्य, अनमोल, ओम, आयुष, नैतिक मिश्रा रहे।काॅलेज की ओर से डा. मेघ भटनागर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस मौके पर महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के साइंस को-ऑर्डिनेटर और मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित राम प्रकाश यादव, मेजर राजीव ढल, सुशील चंद्र गुप्ता, डा. पुनीत गुप्ता, गुलजारी सिंह, राजीव गुप्ता, हेमंत कुमार ने डाॅ. मेघ भटनागर को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button