Vikrant Massey in Don-3 Movie: ‘डॉन-3’ में एक्टर विक्रांत मैसी निभाएंगे विलेन का किरदार

Vikrant Massey in Don-3 Movie: रणवीर सिंग और कियारा अडवाणी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘डॉन-3’ की मनोरंजन जगत में खूब चर्चा हो रही है। 2006 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘डॉन’ को भी काफी पसंद किया गया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों का पसंदीदा बन गया। इसके बाद कई सालों तक दर्शक ‘डॉन’ के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की है और इसके बाद हर कोई काफी उत्साहित है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन-3’ में विलेन के रोल के लिए एक्टर विक्रांत मैसी को अप्रोच किया गया है। खलनायक की भूमिका के लिए अभिनेता को चुना गया है। तो ‘डॉन-3’ में रणवीर सिंग और विक्रांत मैसी कोंटे की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन अभी तक फिल्म के मेकर्स या विक्रांत मैसी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Vikrant Massey in Don-3 Movie: also read- Mahakumbh- मौनी अमावस्या, स्नान, ध्यान व दान की अमावस्या,आपका सुरक्षित घर पहुंचना ही संगम का प्रसाद: चिदानन्द सरस्वती

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर विक्रांत मैसी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में थे। ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। साथ ही इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आई थीं। इसके अलावा एक्टर ने ‘सेक्टर 36′, ’12वीं फेल’ और ‘गैस लाइट’, ‘फॉरेंसिक’ और ‘हसीना दिलरुबा’ जैसी फिल्मों में काम किया है।-

Related Articles

Back to top button