Share Market: बाज़ार में गिरावट का दौर, एशियाई शेयरों पर दबाव बढ़ा

Share Market: वैश्विक बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं, जिससे एशियाई बाजारों पर भी बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों में लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद पिछली ट्रेडिंग में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, यूरोपीय बाजारों ने उत्साह के साथ सत्र समाप्त किया, लेकिन एशियाई बाजारों में आज कमजोरी का माहौल छाया हुआ है।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट
वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांकों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली।

  • S&P 500 इंडेक्स 0.17% फिसलकर 5,396.63 अंक पर बंद हुआ।

  • Nasdaq Composite 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 16,823.17 अंक पर बंद हुआ।

  • Dow Jones Futures फिलहाल 107.88 अंक या 0.27% गिरकर 40,260.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों में तेजी
अमेरिका के उलट, यूरोपीय बाजारों में बीते सत्र में सकारात्मक रुख बना रहा:

  • FTSE 100 इंडेक्स में 1.39% की मजबूती रही और यह 8,249.12 अंक पर बंद हुआ।

  • CAC 40 इंडेक्स 0.85% की तेजी के साथ 7,335.40 अंक पर रहा।

  • DAX इंडेक्स ने 1.41% की जोरदार छलांग लगाकर 21,253.70 अंक का स्तर छुआ।

Share Market: also read- Bollywood News- सलमान खान को धमकी देने वाले को किया गया गिरफ्तार

एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी
आज एशिया के अधिकांश बाजारों में गिरावट का रुख है। 9 में से 8 प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

  • केवल Straits Times Index ही 0.28% की बढ़त के साथ 3,634.81 अंक पर हरे निशान में बना हुआ है।

  • GIFT Nifty 0.08% टूटकर 23,366 अंक पर कारोबार कर रहा है।

  • Kospi 0.66% गिरकर 2,461.02 अंक पर पहुंचा।

  • Hang Seng इंडेक्स में 2.53% की बड़ी गिरावट आई, यह फिलहाल 20,922.54 अंक पर है।

  • Taiwan Weighted 1.86% टूटकर 19,488.91 अंक पर आ गया है।

  • Nikkei 225 में 0.91% की गिरावट के साथ यह 33,956.25 अंक पर कारोबार कर रहा है।

  • Shanghai Composite 0.93% की कमजोरी के साथ 3,237.60 अंक पर है।

  • Jakarta Composite 0.12% की गिरावट के साथ 6,434.27 अंक पर फिसला है।

  • SET Composite भी 0.11% कमजोर होकर 1,127.46 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button