उन्नाव: महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

उन्नाव। खेत से घर लौट रही महिला को यूकेलिप्टस की बाग में खींचकर गांव के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर वह मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार शाम 7 बजे धान की फसल की निराई करके घर जा रही थी।

आरोप है तभी गांव के ओमप्रकाश ने एक यूकेलिप्टस की बाग में खींच लिया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। उसने शोरगुल किया तो आरोपी मारपीट कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने शुक्रवार शाम आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरिक्षक हरप्रसाद अहिरवार ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button