BHOPAL NEWS-जयवर्धन सिंह बोले कोई महाराज नहीं न कोई युवराज धनबल की नहीं जनबल की बनाएंगे सरकार

राधोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बनी बनाई सरकार गिरने का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में पुन: जनबल की सरकार बनानी है।


BHOPAL NEWS-मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राधोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह शनिवार को अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर फिर एक बार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार राधोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के दौरे ग्वालियर अंचल में देखे जा रहे हैं। लगातार महाराज के नाम से जाने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में आने-आने पर पूछे गए सवाल पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में न कोई महाराज होता और न कोई युवराज होता, जनता ही राजा होती है। मैं एक कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही सपना है कि मध्यप्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है।
जिम्मेदारों की मिलीभगत से मनरेगा योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट


राधोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बनी बनाई सरकार गिरने का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में पुन: जनबल की सरकार बनानी है। जिन लोगों ने सौदा करके धनबल से सरकार बना ली थी उन्हें सबक सिखाना हैं। इस बार हमारा एक ही लक्ष्य है मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है।

Related Articles

Back to top button