UP Lok Sabha Chunav -आपके इलाके में कब है मतदान, थोड़ी देर में होगा एलान

UP Lok Sabha Chunav -लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को आम चुनावों की तारीखों का एलान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं पूरे देश में चुनाव कराना हमारे लिए गर्व का विषय है। यहां आप उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों की पूरी डिटेल पढ़ सकेंगे कितने चरणों में चुनाव होगा।डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कुछ ही देर में हो जाएगा। साफ हो जाएगा कि इस बार लोकसभा चुनाव  कितने चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर रहे हैं। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

UP Lok Sabha Chunav -जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग

यदि सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि यहां कितने चरणों में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

Related Articles

Back to top button