Sikandar Movie: Salman Khan की फिल्म ‘सिकंदर’ में Rashmika Mandanna की होगी एंट्री, साथ में रोमांस करते नजर आएंगे दोनों

Sikandar Movie: Bollywood Superstar Salman Khan की फिल्म इस साल रमजान ईद पर रिलीज नहीं हुई लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश न करते हुए फिल्म ‘सिंकदर’ की घोषणा कर दी। अगले साल यह फिल्म रिलीज होगी। अब सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रश्मिका मंदाना रोमांस करते हुए नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन A.R Murugadoss करेंगे।

Actress Rashmika Mandanna की साउथ में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ की रिलीज के बाद हिंदी भाषी बेल्ट में उनके फैंस की संख्याएं बढ़ गई। उन्होंने रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि का किरदार ‘एनिमल’ फिल्म में निभाया था। इसके बाद रश्मिका सीधे भाईजान की फिल्म में नजर आएंगी।

Sikandar Movie: also read- New Delhi: आनंद महिंद्रा के बाद, Arjun Kapoor ने रोल बेचने वाले 10 वर्षीय लड़के की मदद करने की पेशकश की, वायरल हुआ वीडियो

सलमान-रश्मिका की पहली फिल्म

Salman Khan के साथ यह Rashmika Mandanna की पहली फिल्म है। निर्माता Sajid Nadiadwala फिल्म के लिए नई जोड़ी की तलाश में थे। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट रश्मिका को सुनाई है। इसके बाद वह फिल्मों में काम करने का इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग जून महीने से शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो रही है। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

Related Articles

Back to top button